ऋषिकेश: 1600 नर्सिंग ऑफिसर की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठने पर एम्स प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश, अमृत विचार। एम्स ऋषिकेश में कार्यरत 1600 नर्सिंग ऑफिसर की नियुक्ति के मामले पर सवाल उठने पर अब एम्स प्रशासन हरकत में आ गया है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधीक्षक से तमाम जानकारी मांगी है। पिछले दिनों नियुक्ति प्रक्रिया में उठे सवाल को लेकर एम्स प्रशासन ने यह कदम उठाया है। हालांकि नर्सिंग सुपरीटेंडेंट …

ऋषिकेश, अमृत विचार। एम्स ऋषिकेश में कार्यरत 1600 नर्सिंग ऑफिसर की नियुक्ति के मामले पर सवाल उठने पर अब एम्स प्रशासन हरकत में आ गया है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधीक्षक से तमाम जानकारी मांगी है। पिछले दिनों नियुक्ति प्रक्रिया में उठे सवाल को लेकर एम्स प्रशासन ने यह कदम उठाया है। हालांकि नर्सिंग सुपरीटेंडेंट ने किसी भी तरह की धांधली की बात होने को अस्वीकारा है। उनका पक्ष है कि नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रेशन के बिना नियुक्ति किए जाने का प्रविधान नहीं है।

मालूम हो कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में दो सप्ताह पूर्व सीबीआइ देहरादून की टीम ने छापा मारा था। इसमें छह दिन तक चली जांच के दौरान टीम ने खरीददारी के अतिरिक्त नियुक्तियों से संबंधित मामलों की भी जांच की थी। जिसमें पाया गया था कि 1600 नर्सिंग ऑफिसर राजस्थान के हैं और एक ही परिवार के छह लोगों को भी नियुक्ति दी गई है। मीडिया में मामला प्रकाशित होने पर इस नियुक्ति प्रक्रिया की जांच को लेकर विरोध के स्वर भी तेज होने लगे।

बता दें कि एम्स ऋषिकेश में वर्तमान में नर्सिंग ऑफिसर के 2000 पद हैं। जिनमें 1000 पदों पर स्थायी कर्मचारी काम कर रहे हैं। वहीं 600 पदों पर आउट सोर्स कंपनी के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर काम कर रहे हैं। शेष 400 पद ऐसे हैं जो प्रशासनिक विभाग से संबंधित है। जिन्हें पूरा करने की प्रक्रिया नई भर्ती के माध्यम से नहीं बल्कि प्रमोशन पॉलिसी के जरिये होना है। फिलहाल अभी इसके लिए डीपीसी नहीं हुई है।

संबंधित समाचार