भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा बनीं ब्रांड एंबेसडर, कराया ग्लैमरस फोटोशूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।  भारतीय टेबल टेनिस स्टार, साउथ एशियन गेम्स की तीन बार की चैम्पियन मनिका बत्रा खेल से हटकर भी अपने ग्लैमरस लुक के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में दो बार की गोल्ड विजेता मनिका बत्रा को विज्ञापन की दुनिया में एक बड़ी डील मिली है। मनिका बत्रा को स्पोर्ट्स …

नई दिल्ली।  भारतीय टेबल टेनिस स्टार, साउथ एशियन गेम्स की तीन बार की चैम्पियन मनिका बत्रा खेल से हटकर भी अपने ग्लैमरस लुक के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में दो बार की गोल्ड विजेता मनिका बत्रा को विज्ञापन की दुनिया में एक बड़ी डील मिली है। मनिका बत्रा को स्पोर्ट्स सामान बनाने वाली एडिडास ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके लिए मनिका बत्रा ने अपना ग्लैमरस फोटोशूट भी कराया है।

एडिडास ने कहा कि मनिका बत्रा के साथ उनकी पार्टनरशिप का लक्ष्य महिलाओं का सशक्तीकरण करना है। भारतीय महिलाओं को उनके सपने साकार करने में मदद करना और उन्हें दुनियाभर के खेलों में ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

मनिका बत्रा ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड जीते थे। तब उन्होंने एक मेडल महिला टीम इवेंट और दूसरा महिला सिंगल्स में जीता था। इसी टूर्नामेंट में मनिका ने डबल्स में सिल्वर और मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मनिका बत्रा को 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा दो साल पहले यानी 2018 में मनिका को अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसी साल मनिका को स्टार अवॉर्ड भी मिला था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता