Farhan-Shibani Marriage: फरहान-शिबानी की शादी की पहली फोटो हुई आउट, फैंस एक्टर को दे रहें बधाइयां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मोस्ट एडोरेबल कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 4 साल डेट करने के बाद आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। शिबानी दांडेकर अब मिसेज अख्तर हो गई हैं। नए जोड़े की शादी की पहली फोटो आउट हो गई है। दूल्हा-दुल्हन बने फरहान अख्तर और  शिबानी दांडेकर को देखकर ऐसा लग रहा है …

मुंबई। मोस्ट एडोरेबल कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 4 साल डेट करने के बाद आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। शिबानी दांडेकर अब मिसेज अख्तर हो गई हैं। नए जोड़े की शादी की पहली फोटो आउट हो गई है।

दूल्हा-दुल्हन बने फरहान अख्तर और  शिबानी दांडेकर को देखकर ऐसा लग रहा है मनो दोनों एक दूसरे के ले ही बने थे। दोनों के फैंस काफी खुश हैं। फरहान और शिबानी की ये तस्वीर रिलेशनशिप गोल्स दे रही है। दोनों की खुशी देखते ही बनती है।

बता दें, दोनों की ये शादी अख्तर फैमिली के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई है। खबरें हैं कि कपल ने ना ही हिंदू वेडिंग की और ना ही निकाह किया। कपल ने कुछ हटके करने का फैसला लिया। शिबानी और फरहान ने Vow और रिंग सेरेमनी कर सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ देने का फैसला किया।

पढ़ें- ‘स्पाई बहू’ में “Narrator” की भूमिका में नजर आएंगी करीना कपूर

संबंधित समाचार