रुद्रपुर: फर्जी वीजा थमाकर की 15.97 लाख की धोखाधड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। यूपी के रहने वाले एक युवक ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देने और 15.97 लाख रुपये ठगने का आरोप हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम शिवनगर, बिलासपुर (यूपी) निवासी हरमनदीप सिंह ने बताया कि वह विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहता था। उसकी मुलाकात प्रोडक्टस …

रुद्रपुर, अमृत विचार। यूपी के रहने वाले एक युवक ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देने और 15.97 लाख रुपये ठगने का आरोप हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ग्राम शिवनगर, बिलासपुर (यूपी) निवासी हरमनदीप सिंह ने बताया कि वह विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहता था। उसकी मुलाकात प्रोडक्टस एब्रोड एजुकेशन सर्विस के एमडी एवं रुद्रपुर निवासी गुरबाज सिंह से हुई। आरोपी ने अपनी पत्नी मनदीप कौर और मशबरगंज थाना खजुरियां रामपुर (यूपी) निवासी मेहताब सिंह को वीजा एक्सपर्ट बताते हुए उसकी मुलाकात कराई और मुख्य कार्यालय काशीपुर रोड पर फ्लाईओवर के पास होना बताया था।

आरोप है कि एब्रोज एजुकेशन सर्विस से जुडे़ सभी आरोपियों ने झांसा देकर वीजा बनवाने की कीमत 15.97 लाख रुपये बताई और अलग-अलग तिथि में पूरी रकम ले ली। साथ ही विदेश भेजने के लिए लगने वाले सभी दस्तावेज भी प्राप्त कर लिए। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने उसे एक वीजा दिया। जैसे ही वीजा लगाया तो पता चला कि वीजा फर्जी है। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय कार्यालय में जाकर देखा तो कार्यालय बंद था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता