उत्तराखंड: कोरोना के नए 242 मामले, एक की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। शनिवार को भी उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण पर लगाम रही। 243 नए मामले सामने आए। हालांकि कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शनिवार को अल्मोड़ा में छह, बागेश्वर में एक, चमोली में 18, चम्पावत में चार, देहरादून में 83, हरिद्वार में 54, नैनीताल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शनिवार को भी उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण पर लगाम रही। 243 नए मामले सामने आए। हालांकि कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शनिवार को अल्मोड़ा में छह, बागेश्वर में एक, चमोली में 18, चम्पावत में चार, देहरादून में 83, हरिद्वार में 54, नैनीताल में 14, पौड़ी में 13, पिथौरागढ़ में नौ, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में 17, यूएस नगर में सात और उत्तरकाशी में 10 नए मरीज मिले हैं।
शनिवार को दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना की तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 253 हो गई है। 783 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए जिससे अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या महज 1528 रह गई है। शनिवार को राज्य की विभिन्न लैब से 13591 मरीजों की रिपोर्ट आई जबकि 12 हजार से अधिक के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.76 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। कोरोना की तीसरी लहर में कुल मरीजों की संख्या 90 हजार के करीब पहुंच गई है। शनिवार को राज्य में 15 हजार से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए हैं। नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और डॉक्टर उनके संपर्क में हैं। उधर, डीआरडीओ के कोविड हॉस्पिटल में कोरोना के 1 मरीज भर्ती हैं उसकी हालत ठीक है।
