लखनऊ: प्रबुद्ध जनसंवाद सम्मेलन में बोले अमित शाह, कहा- यूपी को नंबर एक बनाने के संकल्प के साथ बढ़ रहे आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा। वहीं लखनऊ में 23 फरवरी को वोटिंग होगी। इसी कड़ी में चौथे चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक दल राजधानी में जुटने लगे हैं। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रबुद्ध जनसंवाद सम्मेलन में बोलते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर करारा …

लखनऊ। यूपी चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा। वहीं लखनऊ में 23 फरवरी को वोटिंग होगी। इसी कड़ी में चौथे चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक दल राजधानी में जुटने लगे हैं। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रबुद्ध जनसंवाद सम्मेलन में बोलते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर करारा वार किया। उन्होंने कहा कि हम लोग यूपी को नंबर एक बनाने के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। दस साल पहले तक देश में हर तरफ अराजकता का राज था। सोनिया और मनमोहन की सरकार में हर तरफ अराजकता थी निराशा थी। महिलाएं अपने आप को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं।

मनमोहन सिंह के राज में हर मंत्री था प्रधानमंत्री

मनमोहन सिंह के राज में हर मंत्री अपने आपको प्रधानमंत्री समझता था। पूर्व पीएम की किसी पर भी नकेल नहीं थी। कोई भी मंत्री प्रधानमंत्री को कुछ भी नहीं समझता था। जब हमने 2014 का चुनाव लड़ा तो हमने फैसला किया हम पीएम पद का चेहरा नरेंद्र मोदी को बनाएंगे। इसके लिए मैंने यूपी की कमान थाम ली।

उस दौर में यूपी में सपा का शासन था और बसपा-सपा के राज में प्रदेश गर्त में जा चुका था। यूपी में तुष्टीकरण की राजनीति चल रही थी। जब 2014 में मोदी जी पीएम बन गए तो हम लोगों के काम में सबसे बड़ी बाधा सपा थी जो हमारे किसी भी काम में सहयोग नहीं कर रही थी। हर काम में पहले वोटबैंक देखा जाता था। हर तरह सिर्फ तुष्टीकरण का खेल चल रहा था।

आपके आशीर्वाद से ही हम बढ़ पाए आगे

गृहमंत्री अमित शाह ने प्रबुद्ध सम्मेलन में आगे कहा कि 2014, 2017, 2019 में हम लोगों का कुछ भी नहीं था। अगर कुछ था तो सिर्फ आपका आशीर्वाद, सहयोग और समर्थन था। जिसकी बदौलत हम लोग आपसे किए सारे वादे पूरे कर पाए। हम लोगों ने करीब 96 फीसदी वादे पूरे कर दिये हैं। हम लोगों ने केंद्र और प्रदेश में राजनीतिक स्थिरता दी है। हमने सीएम योगी को 2017 में सीएम बनाया। हमने कभी उनके आगे पीछे टांग नहीं अड़ाई।

उन्होंने कहा कि एक बार दिल्ली में एक इन्वेस्टमेंट समिट हुआ था। तब अखिलेश नए-नए सीएम बने थे तो पत्रकारों ने पूछा आप यूपी में नहीं बल्कि दिल्ली में समिट कर रहे हो तो उन्होंने कहा था कि कुछ यूपी में कानून व्यवस्था खराब है इसलिए हम दिल्ली में ये समिट कर रहे हैं। इससे आप प्रदेश की कानून व्यवस्था का आंकलन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में अखिलेश ने विशाल जनसभा को किया संबोधित, कहा- डबल इंजन की सरकार में डबल भ्रष्टाचार हुआ

 

 

संबंधित समाचार