मुरादाबाद : युवक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही सिविल लाइंस पुलिस, एसएसपी से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। हलवाई का काम करने वाले युवक की मौत के मामले में अब परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कुछ लोग युवक को खाना बनाने के बहाने अपने साथ ले गए। बाद में मारपीट कर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार पूरे साक्ष्य होने के बाद …

मुरादाबाद,अमृत विचार। हलवाई का काम करने वाले युवक की मौत के मामले में अब परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कुछ लोग युवक को खाना बनाने के बहाने अपने साथ ले गए। बाद में मारपीट कर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार पूरे साक्ष्य होने के बाद भी सिविल लाइंस पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। थकहार कर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। हरथला सब्जीमंडी के पास रहने वाली महिला बबली ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। बबली का कहना है कि उसका बेटा गौरव प्रजापति खाना बनाने का काम करता था। तीन जनवरी की शाम को उसके घर के पास में रहने वाले दो लोग गौरव को खाना बनाने के लिए अपने साथ लेकर गए। जाते समय वह घर में रखा गैस सिलेंडर भी ले गए। इसके बाद गौरव लापता हो गया।

अगले दिन पुलिस ने आकर बताया कि गौरव का शव ग्लैक्सी अस्पताल के पीछे के पार्क पर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बबली के अनुसार उसने मौके पर जाकर जब लोगों से पूछताछ की तो उसे बताया गया कि कुछ लोग कार से गौरव का शव लेकर आए थे और फेंककर चले गए। बबली का दावा है कि उसके पास कुछ ऐसे फोटो हैं जिसमें साफ जाहिर होता है कि मारपीट करने के बाद गला घोंटकर गौरव की हत्या की गई है।

गौरव अपनी मजदूरी के पैसे लेने के लिए एक कोठी पर गया था, जहां पर उसके साथ यह घटना हुई थी। बबली के अनुसार कई बार सिविल लाइंस पुलिस को पत्र दे चुकी है लेकिन अभी तक हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। बबली ने एसएसपी से पूरे प्रकरण की जांच कराकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें : अमृत विचार अभियान : टूटी सड़कों पर हादसों का डर, रात में रोशनी भी नदारद

संबंधित समाचार