संजय दत्त और राजीव कपूर स्टारर ‘Toolsi Das Junior’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस फिल्म का बेसब्री से कर रहे इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और दिवंगत एक्टर राजीव कपूर स्टारर फिल्म तुलसी दास जूनियर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तुलसी दास जूनियर में संजय दत्त, राजीव कपूर और बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव ने लीड रोल निभाया है। View this post on Instagram A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) तुलसी दास जूनियर की …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और दिवंगत एक्टर राजीव कपूर स्टारर फिल्म तुलसी दास जूनियर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तुलसी दास जूनियर में संजय दत्त, राजीव कपूर और बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव ने लीड रोल निभाया है।

तुलसी दास जूनियर की कहानी एक 13 साल के लड़के के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्नूकर के खेल में अपने पिता की हार का बदला लेता है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को भूषण कुमार और आशुतोष गोवारिकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन की फिल्म तुलसीदास जूनियर को गुलशन कुमार और टी सीरीज पेश कर रहा है।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, आशुतोष गोवारिकर और सुनीता गोवारिकर द्वारा निर्मित, इस फिल्म को मृदुल ने लिखा और निर्देशित किया है। तुलसी दास जूनियर राजीव कपूर की आखिरी फिल्म है। यह फिल्म 04 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें- Afsana Khan wedding: शादी के बंधन में बंधी अफसाना खान, सामने आईं फोटोज

संबंधित समाचार