रुद्रपुर: किशोरी को भगा ले गया युवक, गुमशुदगी दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने दूधिया नगर रेशमबाड़ी से किशोरी को लेकर फरार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत एक नाबालिग किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी जिसकी परिजनों ने काफी तलाश की। लेकिन उसका की कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने दूधिया नगर रेशमबाड़ी से किशोरी को लेकर फरार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत एक नाबालिग किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी जिसकी परिजनों ने काफी तलाश की। लेकिन उसका की कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। उसने बताया कि जानकारी जुटाने पर उसे पता चला कि उसकी बेटी को दूधियानगर निवासी एक अमर नाम का एक युवक बहलाकर अपने साथ ले गया हैं। उसने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार