विधानसभा चुनाव 2022: मतगणना के लिए आरओ का ऑनलाइन प्रशिक्षण 21 फरवरी को
हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव आयोग मतगणना के लिए सभी रिटर्निंग ऑफिसर्स (आरओ) को ऑनलाइन प्रशिक्षण देगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार की सुबह होगा। इसमें मतगणना से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। प्रदेश में 14 फरवरी को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो चुका है। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों की ईवीएम एमबीपीजी कॉलेज में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव आयोग मतगणना के लिए सभी रिटर्निंग ऑफिसर्स (आरओ) को ऑनलाइन प्रशिक्षण देगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार की सुबह होगा। इसमें मतगणना से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
प्रदेश में 14 फरवरी को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो चुका है। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों की ईवीएम एमबीपीजी कॉलेज में बने स्ट्रॉंग रूम में रख दी गई हैं। कॉलेज में ही बने मतगणना केंद्र में 10 मार्च को मतगणना होगी। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। कोविड-19 के मद्देनजर मतगणना में कुछ बदलाव किया गया है। अब चुनाव आयोग सभी आरओ को ऑनलाइन ट्रेनिंग देगा। इसमें उन्हें मतगणना की बारीकियां सिखाई जाएंगी। बाद में आरओ संबंधित मतगणना कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण देंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि 22 फरवरी को आरओ को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। फिर आरओ मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे।
