लखीमपुर खीरी: भाजपा की डबल इंजन सरकार के एक हाथ में विकास तो दूसरा बुलडोजर की स्टेरिंग पर-योगी
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। रविवार को जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांच ताबड़तोड़ रैलियां करते हुए लोगों में जोश भर दिया। योगी आदित्यनाथ ने गोला, ढखेरवा, कस्ता, फरधान, मोहम्मदी में जनसभाएं की और लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। रविवार को जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांच ताबड़तोड़ रैलियां करते हुए लोगों में जोश भर दिया। योगी आदित्यनाथ ने गोला, ढखेरवा, कस्ता, फरधान, मोहम्मदी में जनसभाएं की और लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार में सिर्फ सैफई में महोत्सव होते थे भाजपा सरकार में बनारस, प्रयागराज और अयोध्या में होते है। डबल इंजन की सरकार गरीब लोगों को डबल राशन देने के साथ-साथ नमक तेल भी देने का काम कर रही है।
चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि यूपी में पहले अराजकता, सत्ता प्रायोजित दंगे, अपराध व अराजकता का तांडव होता था। कोई अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता था। भाजपा सरकार ने जो काम किया उससे न कोई दंगा हुआ न महिलाओं व व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस, बसपा, सपा का सफाया करने का जनता ने मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश की छवि खराब थी।
उत्तर प्रदेश में बाहर से आने वाले लोग परहेज करते थे। 2017 की दशा देखी है। देश में कर्फ्यू जैसा माहौल था। बमबारी होती थी। सत्ता की कमाई को अपनी जागीर समझते थे। भाजपा की सरकार बनते ही सैफई महोत्सव पूर्ण रूप से खत्म कर दिया, जो गर्मी रह गई है उसको 10 तारीख के बाद सरकार बनते ही शांत कर देंगे।
भाजपा सरकार ने गरीबों को मकान, बिजली ,कोरोना वायरस वैक्सीन स्वयं बनाकर गरीबों का जीवन बचाया है। कोरोना की जंग योगी मोदी, भाजपा ने लड़ी है। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के एक हाथ में विकास तो दूसरा हाथ बुलडोजर के स्टेरिंग पर रहा जहां एक ओर भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं तो दूसरी तरफ माफियाओं का खात्मा भी किया है।
पिछले 5 बरस में भाजपा सरकार ने एक तरफ जहां एक्सप्रेस वे मेडिकल कॉलेज और सड़कों का निर्माण कर विकास के नए आयाम गढ़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य किया है बिजली राशन या सरकार की किसी भी योजना में कोई भेदभाव नहीं बरता गया जबकि पहले की सरकारें भेदभाव पूर्ण कार्य करती थी।
ये भी पढ़ें-
