कन्नौज: 10 साल के बच्चे का हुआ अपहरण, पुलिस कर रही पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। शहर के अकबरपुर सराय घाघ स्थित कांसीराम कॉलोनी से बच्चे का अपहरण कर लिया गया। हालांकि उसकी मां ने बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से छुड़ा लिया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया । कांसीराम कॉलोनी निवासी गीता राजपूत ने बताया कि रविवार की शाम उसे कॉलोनी वासियों द्वारा फोन से …

कन्नौज। शहर के अकबरपुर सराय घाघ स्थित कांसीराम कॉलोनी से बच्चे का अपहरण कर लिया गया। हालांकि उसकी मां ने बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से छुड़ा लिया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया ।

कांसीराम कॉलोनी निवासी गीता राजपूत ने बताया कि रविवार की शाम उसे कॉलोनी वासियों द्वारा फोन से सूचना मिली कि उसके 10 साल के पुत्र आशीष उर्फ कन्हैया को एक युवक बोरे में डालकर लेकर भगवानपुर की तरफ चला गया। बताया कि उसने कॉलोनी वासियों के साथ भगवानपुर पहुंच कर बेटे को छुड़ाया और युवक को पकड़ कर मामले की सूचना पुलिस को दी।

कला चौकी प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया। जहां देर शाम तक पूछताछ जारी रही। वहीं युवक के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है।

पढ़ें- International Mother Language Day 2022: मातृभाषा को सलाम, देश में बोली जाती हैं 270 Languages, जानें कुछ रोचक तथ्य

संबंधित समाचार