हल्द्वानी: सांई अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सांई अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का उपचार संभव हुआ है। यहां एक मरीज की सफल सर्जरी करने के बाद उसे सही किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पहले इस रोग के उपचार के लिए दिल्ली, लखनऊ जैसे महानगरों की ओर जाना पड़ता था। अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. अजय बजाज ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सांई अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का उपचार संभव हुआ है। यहां एक मरीज की सफल सर्जरी करने के बाद उसे सही किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पहले इस रोग के उपचार के लिए दिल्ली, लखनऊ जैसे महानगरों की ओर जाना पड़ता था।

अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. अजय बजाज ने बताया कि ब्रेन एन्यूरिज्म सर्जरी का उपयोग मस्तिष्क की उभरी हुई रक्त वाहिका के उपचार के लिए किया जाता है। यह रक्त वाहिका फट चुकी होती है या फिर फटने वाली होती है। कहा कि मस्तिष्क धमनीविस्फार के टूटने से सबराचनोइड रक्स्राव होता है जिसका मतलब है कि मस्तिष्क और उसके आसपास के झिल्ली के बीच के क्षेत्र में रक्तस्राव होना। यह एक खतरनाक स्थिति है। जो विकलांगता का कारण भी बन सकती है।

कहा कि ब्रेन एन्यूरिज्म होने पर सिरदर्द के साथ जी मचलाना, उल्टी, रोशनी के प्रति संवेदनशीलता, मिर्गी चढ़ना, गर्दन में अकड़न, मांशपेशियों में कमजोरी, शरीर के हिस्से को चलाने में कठिनाई, आंखों में धुंधलापन, बोलने में परेशानी आदि संकेत दिखाई देते हैं। कहा कि क्लीनिकल जांच के अलावा ब्रेन एंजियोग्राफी से इस रोगी की जांच की जाती है।

कहा कि अगर किसी व्यक्ति को उच्च रक्तचाप है तो उसे नियमित तौर पर इसकी जांच करानी चाहिए। रक्त प्रवाह तेज होने पर इस बीमारी का खतरा बनता है। इसके अलावा स्वस्थ्य भोजन जैसे की फल, सब्जियां, साबुत अनाज, उच्च फाइबर युक्त भोजन, दूध आदि को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। साथ ही नियमित तौर पर शरीर की गतिविधियों को बनाए रखना चाहिए।

बताया कि सांई अस्पताल में एक वृद्ध महिला को ब्रेन एन्यूरिज्म होने पर उसका सफल उपचार किया गया है। अब वह महिला पूरी तरह से स्वस्थ्य है। पहले इस रोग के उपचार के लिए महानगरों में जाना पड़ता था जहां 10 से 15 लाख रुपए का खर्चा आता था। जबकि सांई अस्पताल में इस सर्जरी का शुल्क सामान्य तौर पर अधिकतम 2.5 से 3 लाख रुपए है।

संबंधित समाचार