हल्द्वानी: 18 साल से फरार डकैत पहलवान को एसटीएफ ने दिल्ली से दबोचा
हल्द्वानी, अमृत विचार। हथियारबंद साथियों के साथ 18 साल पहले डाका डालने वाला फरार ईनामिया डकैत शकील उर्फ पहलवान एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ ने पहलवान को दिल्ली से गिरफ्तार किया। 10 हजार के ईनामिया पहलवान के एक साथी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था और गोली लगने के बावजूद पहलवान फरार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हथियारबंद साथियों के साथ 18 साल पहले डाका डालने वाला फरार ईनामिया डकैत शकील उर्फ पहलवान एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ ने पहलवान को दिल्ली से गिरफ्तार किया। 10 हजार के ईनामिया पहलवान के एक साथी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था और गोली लगने के बावजूद पहलवान फरार हो गया था।
कुख्यात बदमाश शकील उर्फ पहलवान पुत्र भोला साहब पुरी तकिया मोहल्ला मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। हरिद्वार के मंगलौर थाने में पहलवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पहलवान को दिल्ली के थाना कालिंदी कुंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 10 अक्टूबर 2004 को अपराधी शकील उर्फ पहलवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरिद्वार कस्बा मंगलोर में मोहम्मद सजर पुत्र नफीस अहमद के घर में तमंचा और चाकू से लैस होकर कर नकदी, जेवरात और अन्य सामान लूट ले गए थे।
जिस संबंध में थाना मंगलौर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस घटना मे संलिप्त कुल 7 अपराधियों मे से 5 की गिरफ्तारी हो चुकी थी और एक को पुलिस ने मुठभेड़ मे मार गिराया था। अभियुक्त शकील उर्फ पहलवान तभी से फरार चल रहा था। जिसके बाद वर्ष 2008 में पुलिस ने शकील के घर की कुर्की की थी। इधर, शकील की तलाश में जुटी पुलिस को पता चला कि शकील पर दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में लूट व आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कई रिपोर्ट दर्ज हैं।
शकील का एक अन्य साथी सरधना मेरठ निवासी नौशाद उर्फ छोटा पुत्र हकीमुद्दीन को 22 मार्च 2005 को मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में मारा गिराया था। वर्ष 2021 में मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अपराधी शकील उर्फ पहलवान के पैर मे गोली लगने से वह घायल हो गया था। टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, हे.का. वेदप्रकाश भट्ट, का. वृजेन्द्र चौहान, का. महेन्द्र नेगी, का. मोहन असवाल थे।
