रुद्रपुर: देश में ई- श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि पहले पर उत्तर प्रदेश और दूसरे स्थान पर उड़ीसा है। वहीं ऊधमसिंह नगर प्रदेश में रजिस्ट्रेशन के मामले में अव्वल होने के साथ ही अपना लक्ष्य भी हासिल कर चुका है। प्रदेश में हरिद्वार और देहरादून क्रमश: दूसरे व तीसरे …

रुद्रपुर, अमृत विचार। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि पहले पर उत्तर प्रदेश और दूसरे स्थान पर उड़ीसा है। वहीं ऊधमसिंह नगर प्रदेश में रजिस्ट्रेशन के मामले में अव्वल होने के साथ ही अपना लक्ष्य भी हासिल कर चुका है। प्रदेश में हरिद्वार और देहरादून क्रमश: दूसरे व तीसरे पायदान पर हैं।

लॉकडाउन के समय असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का सरकार के पास कोई डाटा नहीं था। इस वजह से करोना महामारी के समय केंद्र व राज्य सरकार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सीधे तौर पर कोई लाभ नहीं दे सकीं। इससे लॉकडाउन में श्रमिकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। केंद्र सरकार ने सोशल सिक्योरिटी एक्ट 2008 की भावना को दर्शाते हुए असंगठित क्षेत्र के कामगारों को लाभांवित करने के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरूआत अक्टूबर 2021 से किया। इसमें उत्तराखंड 28 लाख 36,892 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन 90.05 फीसदी कर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है जबकि टारगेट 31,5,0240 लाख रजिस्ट्रेशन का था।

वहीं, उत्तर प्रदेश आठ करोड़ 19 लाख 80 हजार 208 रजिस्ट्रेशन के साथ पहले और उड़ीसा एक करोड़ 32 लाख चार हजार 619 रजिस्ट्रेशन के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, देशभर के 36 प्रदेशों के 38 करोड़ 37 लाख 42 हजार 394 कामगारों का टारगेट है और 16 फरवरी तक 25 करोड़ 71 लाख 63 हजार 325 श्रमिकों का 67.01 फीसदी की दर से रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है।

उत्तराखंड की बात करें तो प्रदेश के 13 जिलों में ऊधमसिंह नगर 2,88,042 रजिस्ट्रेशन कर पहले और हरिद्वार 5,54,363 दूसरे व देहरादून 4,93,051 के साथ तीसरे नंबर पर बना हुआ है। सरकार ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से श्रमिकों डाटा बेस तैयार कर रही है, जिससे दुर्घटना बीमा के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिल सकें। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड भी जारी किया जाता है।

ऐसे किया जाता है रजिस्ट्रेशन
रुद्रपुर। श्रमिक ई- श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जनसेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से कराते हैं। इसके साथ ही लोग अपनी मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से स्वयं भी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जानकारी भरकर कर सकते हैं। इसके बाद एक कार्ड जारी होगा। जिससे उन्हें दो लाख का कवर दुर्घटना बीमा सहित सभी सरकारी लाभ मिलने की सुविधा प्राप्त हो जाएगी।

ये लोग कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
रुद्रपुर। जिनका वेतन 15 हजार तक का है और इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं, वह इस श्रम पोर्टल में रजिस्टेªशन करा सकते हैं। जैसे घर-दुकान पर काम करने वाले, रेहड़ी-ठेला, गुमटी वाले, सब्जी-फल विक्रेता, रिक्शा चालक, मनरेगा मजदूर, मत्सस्य विभाग के श्रमिक, भोजन माता, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए श्रम विभाग के कर्मचारियों द्वारा जगह-जगह कैंप लगाकर कामगारों को इसका महत्व व लाभ समझाया गया। साथ ही उन्हें जागरूक करने के लिए नाइट कैंप भी लगाए गए। इससे लोगों में जागरूकता आयी और श्रमिक सीएससी सेंटर में अपना रजिस्ट्रेशन कराने लगे। इसके परिणाम स्वरूप ही देश में उत्तराखंड तीसरे पायदान पर पहुंच सका है।

– अरविंद सैनी, एएलसी, रुद्रपुर

संबंधित समाचार