उत्तराखंड: कांग्रेस को डाक मतपत्रों में हेरफेर की आशंका, निर्वाचन आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल
अमृत विचार, देहरादून। कांग्रेस ने डाक मतपत्रों में हेरफेर की आशंका जताते हुए सोमवार को निर्वाचन आयोग में दस्तक दी। कांग्रेसजनों ने निर्वाचन आयुक्त सौजन्या से पौड़ी गढ़वाल के निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयुक्त सौजन्या को बताया कि, बुजुर्गों व …
अमृत विचार, देहरादून। कांग्रेस ने डाक मतपत्रों में हेरफेर की आशंका जताते हुए सोमवार को निर्वाचन आयोग में दस्तक दी। कांग्रेसजनों ने निर्वाचन आयुक्त सौजन्या से पौड़ी गढ़वाल के निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित करने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयुक्त सौजन्या को बताया कि, बुजुर्गों व सरकारी कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्रों की सुविधा दी गई है। गोदियाल ने आरोप लगाया कि पौड़ी गढ़वाल जिले में ये मतपत्र भाजपा समर्थकों को दिए जा रहे हैं। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को बताया गया लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। गोदियाल के साथ कार्यकारी अध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी, गरिमा मेहरा दसौनी मौजूद रहे।
