हरदोई: जिले में थम गया चुनाव प्रचार, बंदी को देखते हुए शराब की दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में चौथे चरण में 23 जनवरी को मतदान होगा मतदान से पूर्व प्रचार प्रसार सोमवार की शाम को बंद हो गया। इसी के साथ शराब के ठेके भी मतदान संपन्न होने तक के लिए बंद हो गए। ठेकों के बंद होने की जानकारी होने के कारण शौकीनों की शराब की दुकानों पर लाइन …

हरदोई। जिले में चौथे चरण में 23 जनवरी को मतदान होगा मतदान से पूर्व प्रचार प्रसार सोमवार की शाम को बंद हो गया। इसी के साथ शराब के ठेके भी मतदान संपन्न होने तक के लिए बंद हो गए। ठेकों के बंद होने की जानकारी होने के कारण शौकीनों की शराब की दुकानों पर लाइन लगी रही। दुकानों को बंद कराने में दुकान  स्वामियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दुकानों पर शराब के शौकीनों की लगी रही भीड़

बताते चलें 23 फरवरी को जिले में मतदान है। सोमवार की शाम को प्रचार अभियान थम गया। इसी के साथ शराब की दुकानें भी बंद हो गई। दो दिन तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। विभाग में निर्धारित मात्रा में शराब बिक्री के निर्देश दिए थे इस कारण शराब के शौकीन अपनी खपत के अनुसार शराब लेने के लिए दुकानों की ओर दौड़ पड़े। दुकानदार भी निर्धारित मात्रा से अधिक शराब किसी को नहीं दे रहे थे।

शराबियों के कारण कड़ी मशक्कत के बाद बंद हो सकीं दुकानें

इस कारण लोगों को शराब लेने के लिए काफी कवायद करनी पड़ी। शराब के शौकीनों का आलम यह रहा कि काफी मशक्कत के बाद दुकान स्वामी अपनी दुकानों को बंद करा सके। दुकानें बंद होने के बावजूद तमाम शौकीन इधर-उधर भटकते रहे। लेकिन सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार निर्धारित शाम के 6:00 बजे जिले की एक-एक दुकान बंद हो गई। सोमवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला, वन विभाग ने जंगल से सटे इलाकों में जारी किया अलर्ट

संबंधित समाचार