लखीमपुर-खीरी: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत
लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। थाना ईसानगर क्षेत्र में रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए इसी थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में चीखपुकार मच गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम हाउस …
लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। थाना ईसानगर क्षेत्र में रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए इसी थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में चीखपुकार मच गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि गांव हसनापुर निवासी सालिकराम का पुत्र वीरू (18) रविवार को खेत देखने गया था। वह शाम को पैदल घर वापस आ रहा था। इसी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों को गंभीर रूप से घायल वीरू को जिला अस्पताल लाए और भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
ये भी पढ़ें-
लखीमपुर खीरी: डीएम ने कक्षा पांच की छात्रा विधि को बनाया स्वीप बाल एंबेसडर
