युवराज ने विराट के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, ‘दुनिया के लिए ‘किंग कोहली’, पर मेरे लिए तू हमेशा चीकू रहेगा”

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने विराट कोहली के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल मैसेज लिखा है। पोस्ट में युवराज ने विराट कोहली को एक महान कप्तान और बेहतरीन लीडर बताया है। युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर तीन फोटो शेयर किए हैं। पहले फोटो में गोल्डन कलर …

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने विराट कोहली के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल मैसेज लिखा है। पोस्ट में युवराज ने विराट कोहली को एक महान कप्तान और बेहतरीन लीडर बताया है। युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर तीन फोटो शेयर किए हैं। पहले फोटो में गोल्डन कलर के एक जोड़ी जूते रखे हुए हैं। वहीं, दूसरे फोटो में युवी ने एक लेटर रखा हुआ है जो उन्होंने कोहली के लिए लिखा है। तीसरी फोटो युवराज और कोहली की है, जो काफी पुरानी है।

युवराज ने लिखा है, ‘दिल्ली के एक छोटा सा लड़के से विराट कोहली बनने की कहानी। मैं यह स्पेशल जूते तुम्हें डेडिकेट करना चाहता हूं। कप्तान के तौर पर तुम्हारे करियर ने दुनियाभर के करोड़ों फैंस के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है। मैं उम्मीद करता हूं कि तुम जैसे हो, वैसे ही रहो। जैसा खेलते हो, वैसा ही खेलते रहो और देश को गौरवांवित महसूस करवाते रहो।’

युवराज सिंह ने आगे लिखा, ‘विराट मैंने तुम्हें एक क्रिकेटर और इंसान के तौर पर बढ़ते देखा है। नेट्स पर एक युवा लड़का जो भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला वो आज खुद एक महान खिलाड़ी बन गया है। मैदान पर तुम्हारा अनुशान, जोश और त्याग इस देश के हर युवा क्रिकेटर के लिए प्रेरणा है जो इस देश के लिए एक दिन नीली जर्सी पहनने का ख्वाब देखते हैं।

तुमने हर साल अपने खेल के स्तर को बढ़ाया और तुम बहुत कुछ हासिल कर चुके हो। तुम एक महान कप्तान और एक गजब के लीडर रहे हो। मैं तुम्हें और ज्यादा रन चेज करते हुए देखना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि मैं बतौर तुम्हारे साथ खिलाड़ी और एक दोस्त के साथ जुड़ा रहा। हम दोनों ने मिलकर रन बनाए, लोगों की टांग खींची, पंजाबी गानों पर डांस किया और कई कप जीते। युवराज ने अंत में लिखा, ‘मेरे लिए तू हमेशा चीकू ही रहेगा और दुनिया के लिए किंग कोहली। अपने भीतर आग हमेशा जलती रहने देना। तुम एक सुपरस्टार हो। तुम्हारे लिए एक खास गोल्डन बूट। इस देश का हमेशा गौरव बढ़ाना।’

विराट कर रहे अभी आराम
विराट कोहली अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 के बाद उन्हें आराम दिया गया था। अब ये खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलता हुआ नजर आएगा। मोहाली में कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। दूसरे टी-20 में कोहली का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में कोहली के बल्ले से 71वें शतक की उम्मीद होगी।

ये भी पढ़ें : IPL 2022: आरसीबी, दिल्ली और कोलकाता बड़ा झटका, शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे वार्नर, मैक्सवेल और कमिंस

संबंधित समाचार