योगी सरकार का राशन 10 मार्च तक का है लॉलीपॉप: भूपेश बघेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर/बाराबंकी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को यहां पहुंच कर प्रियंका गांधी की  24 अप्रैल को मसौली में होने वाली सभा का जायजा लिया। कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया के साथ सभा की तैयारियों पर चर्चा की। सभा स्थल का निरीक्षण किया। तथा कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला पटेल …

फतेहपुर/बाराबंकी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को यहां पहुंच कर प्रियंका गांधी की  24 अप्रैल को मसौली में होने वाली सभा का जायजा लिया। कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया के साथ सभा की तैयारियों पर चर्चा की। सभा स्थल का निरीक्षण किया। तथा कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला पटेल के लिए जनसभा कर वोट मांगा। उन्होंने संत कबीर आश्रम मैं जाकर मत्था भी टेका।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार  आम जनता को जो राशन दे रही है वह मात्र दस मार्च तक ही लालीपाप है इसके बाद भाजपा सरकार राशन बन्द करने जा रही है हमने कांग्रेस की सरकार मे आमजनता को राशन के साथ साथ किसानों का अनाज पच्चीस सौ रूपये प्रति कुन्टल खरीदा है समान रेट उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को नही दे रही है।

किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है कांग्रेस

उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो किसी प्रकार का भेदभाव नही करती है और विकास के समान रास्ते इस सरकार मे खुले रहते है। प्रियंका जी के आने से कांग्रेस पार्टी को काफी बल मिला है उन्होने महिलाओं को उत्तर प्रदेश में सशक्त बनाने के लिए जो बीडा उठाया है उसे वह प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही पूरा करेंगी।

कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने की करी अपील

भूपेश बघेल ने कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी उर्मिला पटेल के समर्थन में भारी मतदान करके उनको जिताने की अपील की। पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी ने कहा कि यूपी मे कांग्रेस की सरकार बनी तो विकास की गंगा बहा दी जायेगी। बेरोजगारी खत्म होगी। महिलाओं को उनके आरक्षण का लाभ दिया जायेगा। इस मौके पर आदर्श पटेल, राहुल त्रिपाठी, जनकराम वर्मा, मो0 राहिल, विजय बहादुर, मनोज मयंक, सुरेन्द्र वर्मा, आमिर किदवई, तुलसीराम वर्मा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: छह जिलों की सीमा पर बने 34 पुलिस बैरियर, बिना चेकिंग के कोई नहीं कर पाएगा इंट्री

संबंधित समाचार