कोविड पाबंदियों के बीच चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को दी बड़ी छूट, अब पूरी क्षमता से कर सकेंगे रैलियां, रोड शो
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के मामले जैसे जैसे कम होते जा रहे हैं, सरकारें जनता को ढील देती जा रही हैं। इसी कड़ी में चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को बड़ी राहत दी है। सूत्रों से आ रही खबर के अनुसार अब राजनीतिक दल पूरी क्षमता के साथ …
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के मामले जैसे जैसे कम होते जा रहे हैं, सरकारें जनता को ढील देती जा रही हैं। इसी कड़ी में चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को बड़ी राहत दी है। सूत्रों से आ रही खबर के अनुसार अब राजनीतिक दल पूरी क्षमता के साथ रैलियां और जनसभाएं व रोड शो कर सकेंगे। पहले जो मैदान 50 प्रतिशत तक भरे रहते थे वो अब 100 प्रतिशत तक भरे जा सकेंगे।
चुनाव आयोग के इस फैसले से राजनीतिक दलों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि देश में कोरोना की लहर के बीच में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। देश में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। यूपी में कल लखनऊ में मतदान होगा, जबकि तीन राज्यों में चुनावी वोटिंग संपन्न हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: अमरोहा : गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
