लखनऊ: भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, चुनाव प्रचार पर लगी रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अमेठी के तिलोई विधान सभा से भाजपा उम्मीदवार मयंकेश्वर शरण सिंह के आपत्तिजनक बयान को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसे साथ ही उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गई है। निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत उन पर 23 फरवरी से सुबह आठ बजे से 24 फरवरी के सुबह …

लखनऊ। अमेठी के तिलोई विधान सभा से भाजपा उम्मीदवार मयंकेश्वर शरण सिंह के आपत्तिजनक बयान को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसे साथ ही उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गई है।

निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत उन पर 23 फरवरी से सुबह आठ बजे से 24 फरवरी के सुबह 8 बजे तक उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगाई गई।

इससे पहले आपत्तिजनक सांप्रदायिकता भड़काने वाले बयान पर निर्वाचन आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया। आरोप है कि मयंकेश्वर शरण सिंह ने बयान में आपत्तिजनक व सांप्रदायिकता बढ़ाने वाली बातें कहीं। आयोग ने उनके इस बयान को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है।

यह भी पढ़ें: अनुप्रिया ने किया अखिलेश पर वार, कहा- 10 मार्च को पता चल जायेगा, कौन उड़ता है भाप बनकर

संबंधित समाचार