अनुष्का शर्मा ने शुरू की फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ की ट्रेनिंग, ‘झूलन देवी’ बनने मैदान में उतरीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंबई। बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। शादी के बाद कुछ समय के लिए उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। अनुष्का अपकमिंग फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी …

मंबई। बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। शादी के बाद कुछ समय के लिए उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। अनुष्का अपकमिंग फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। अनुष्का की कुछ तस्वीरें ट्रेन‍िंग ग्रांउड से सामने आई हैं।

अनुष्का की कुछ तस्वीरें ट्रेन‍िंग ग्रांउड से सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देख अंदाजा लगा सकते हैं अनुष्का ‘झूलन गोस्वामी’ के किरदार में ढलने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं। मंगलवार को अनुष्का को क्रिकेट के मैदान पर ट्रेन‍िंग ड्र‍िल्स और वार्म अप करते देखा गया।

व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक ट्राउजर, स्पोर्ट्स शूज और सिर पर रेड कैप लगाए, अनुष्का एकदम स्पोर्टी लुक में नजर आईं। नेट के अंदर उन्हें क्रिकेट ख‍िलाड़‍ियों की तरह हाथ में बॉल लेकर प्रैक्ट‍िस करते देखा गया। उनकी ये तस्वीरें साफ बता रही हैं एक्ट्रेस अपने दमदार कमबैक में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। अंतराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर देश का नाम रोशन करने वाली झूलन की कहानी अब चकड़ा एक्सप्रेस के जर‍िए पूरी दुन‍िया देखेगी।

फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस’ झूलन की जिंदगी की परेशान‍ियों और उनकी कामयाबी के सफर से प्रेर‍ित है। कुछ समय पहले अनुष्का ने फिल्म को लेकर अपनी राय जाह‍िर की थी। उन्होंने सोशल मीड‍िया पर एक पोस्ट साझा किया था। लिखा- ‘एक समय था जब झूलन ने क्रिकेटर बनने का फैसला लिया और देश का नाम ग्लोबल स्टेज पर रोशन किया, जबक‍ि एक मह‍िला के लिए खेल के मैदान में उतरना ही बहुत मुश्क‍िल है। ‘ चकड़ा एक्सप्रेस फिल्म का निर्देशन सुशांत दास ने किया है और इसे नेटफ्ल‍िक्स पर रिलीज की जाएगी।

संबंधित समाचार