एकजुट होकर समाज के लोग गठबंधन प्रत्याशी को जिताएं: अनुप्रिया पटेल
बहराइच। अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने आज बुधवार को जिले में पहुंची। जहां एक होटल में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होकर मतदान करने की बात कही। बहराइच शहर के गोंडा रोड स्थित वन सरिता रिजॉर्ट में बुधवार को सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया …
बहराइच। अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने आज बुधवार को जिले में पहुंची। जहां एक होटल में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होकर मतदान करने की बात कही। बहराइच शहर के गोंडा रोड स्थित वन सरिता रिजॉर्ट में बुधवार को सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल रहीं। मुख्य अतिथि का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि समाज के लोग भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी को मतदान करके जिताएं।
उन्होंने कहा कि समाज की एकता से हम सबकी मजबूती रहेगी। ऐसे में लोग बिखरने के बजाए एकजुट रहें। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल, नानपारा से राम निवास वर्मा, कैसरगंज के गौरव वर्मा, ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल, नगर प्रथम अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव, आकर्ष जायसवाल, नीरव प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:-मधुबाला ने दिलकश अदाओं से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें
