हल्द्वानी: शिकारी हुए निराश, अब ड्रोन से होगी बाघ की तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग ने पनियाली के जंगलों में बाघ की तलाश ड्रोन से करने का फैसला किया है। जंगल से सटे गांवों में गश्त बढ़ाने के साथ ही घटना स्थल पर भी पिंजड़े लगा दिए हैं। बीते मंगलवार को जंगल में घास लेने गई जानकी देवी (50 वर्ष) निवासी पनियाली को बाघ ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग ने पनियाली के जंगलों में बाघ की तलाश ड्रोन से करने का फैसला किया है। जंगल से सटे गांवों में गश्त बढ़ाने के साथ ही घटना स्थल पर भी पिंजड़े लगा दिए हैं।

बीते मंगलवार को जंगल में घास लेने गई जानकी देवी (50 वर्ष) निवासी पनियाली को बाघ ने मार डाला था। इसके बाद ग्रामीणों ने बाघ को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की थी। गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। वन विभाग ने घटना स्थल पर सात सीसीटीवी कैमरे लगा दिए थे।

बुधवार को शिकारी राजीव सोलोमन ने वन कर्मचारियों के साथ बाघ की तलाश में गश्त की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब वन विभाग गुरुवार को ड्रोन से बाघ की तलाश करने का फैसला किया है। इसके साथ ही पिंजड़े भी लगा दिए गए हैं। अभी बाघ को आदमखोर घोषित नहीं किया गया है।

फतेहपुर वन रेंज के रेंजर केआर आर्य ने बताया कि शिकारी राजीव सोलोमन ने बुधवार को सर्च अभियान चलाया था लेकिन बाघ नहीं मिला। अब गुरुवार को ड्रोन से बाघ की तलाश की जाएगी। इसी के साथ ही घटना स्थल के आसपास पिंजड़े लगाए गए हैं।

संबंधित समाचार