लखनऊ: यूपी में इस बार भी प्रत्याशी नहीं बल्कि योगी, माया और अखिलेश के चेहरे पर हुआ मतदान
लखनऊ। राजधानी की नौ विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र का महापर्व बुधवार को संपन्न हो गया। करीब 60 फीसदी मतदाताओं ने पूरे जोशो खरोश के साथ मतदान किया। जिसका नतीजा रहा कि पिछली बार के मुकाबले इस बार राजधानीवासी ज्यादा तादाद में मतदान करने निकले। वैसे तो राजधानी की नौ सीटों पर 105 प्रत्याशियों के बीच …
लखनऊ। राजधानी की नौ विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र का महापर्व बुधवार को संपन्न हो गया। करीब 60 फीसदी मतदाताओं ने पूरे जोशो खरोश के साथ मतदान किया। जिसका नतीजा रहा कि पिछली बार के मुकाबले इस बार राजधानीवासी ज्यादा तादाद में मतदान करने निकले।
वैसे तो राजधानी की नौ सीटों पर 105 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ लेकिन अधिकांश मतदाताओं ने इस बार मुद्दों और प्रत्याशियों की बजाय राजनीतिक दलों के नेताओं के नाम पर वोट डाला। हालांकि राजधानी के सयाने मतदाताओं ने यह तो नहीं बताया कि उनका वोट किस दल को गया लेकिन ज्यादातर ने कहाकि इस बार भाजपा, सपा और बसपा से ही मुख्यमंत्री के चेहरे सामने थे। इन तीनों दलों के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को ध्यान में रखकर ही मतदान किया।
यह भी पढ़ें: चुनाव के चार चरणों में विपक्ष का हुआ सफाया: आरपीएन सिंह
