होली, दिवाली पर देंगे मुफ्त गैस सिलेंडर, किसानों को फ्री में मिलेगी बिजली: सीएम योगी
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा की पहले बिजली की भी जाति और धर्म हुआ करता था। परिवार वादियों की सरकार में ईद मुहर्रम पूरे दिन बिजली आती थी और होली दिवाली नदारद हो जाती थी। हमारी सरकार में 24 घंटे बिना किसी भेदभाव के बिजली दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने एक …
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा की पहले बिजली की भी जाति और धर्म हुआ करता था। परिवार वादियों की सरकार में ईद मुहर्रम पूरे दिन बिजली आती थी और होली दिवाली नदारद हो जाती थी। हमारी सरकार में 24 घंटे बिना किसी भेदभाव के बिजली दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर बुढ़वल चीनी मिल को नए सिरे से बनाकर चलाने का वादा किया। कहा कि इसके लिए बजट आवंटित किया जा चुका है। 1 साल में चीनी मिल बनावाकर चलवा देंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगर क्षेत्र के कटियारा स्थित खेत के मैदान में पर भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी के समर्थन में एक चुनावी जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान योगी बोले, भाजपा सरकार बनने पर हम इंटरमीडिएट पास कर चुकी लड़कियों को मुफ्त स्कूटी और किसानों को मुफ्त बिजली देंगे। हम एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण करा रहे हैं, कालेज बनवा रहे हैं। अब आपको तय करना है कि आप किस तरह की सरकार चाहते हैं। एक जो दंगा करवाता है और एक जो दंगा मुक्त समाज रखता है और गरीबों के कल्याण के लिए काम करता है। हमारी सरकार ने कोरोना वैक्सीन लगाने में कहीं किसी प्रकार का कोई भेदभाव नही किया। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी सरकार गुंडों व माफियाओं की सरकार थी। आज वह सब जेल में है, हमारी सरकार ने गरीबों के हित के लिए काम किए है। पहले बिजली नही मिलती थी। आज भाजपा सरकार ने 24 घंटे बिजली बिना भेदभाव के सबको दी जा रही है।
अब शिव भक्त कांवड़ियों पर पुलिस लाठी नहीं बरसाती। उनकी सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से की जाती है। अब प्रदेश में दंगे व कर्फ्यू नहीं लगते है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार एक करोड़ युवाओं को टेबलेट स्मार्टफोन देने जा रही है। आने वाले 5 सालों में हर एक परिवार नौकरी रोजगार देने का काम करेंगे। सभी गरीब परिवार को होली और दिवाली त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर देने की सुविधा देंगे। सपा की सरकार में जो राशन आता था वह सपा के गुंडे माफिया खा जाते थे। और बसपा सरकार के हाथी का पेट इतना बड़ा था कि पूरा राशन उसी में जमा हो जाता था। कन्या सुमंगला योजना में जो ₹15000 मिल रहे हैं। उस राशि को बढ़ाकर ₹25000 करेंगे।
गरीब घर की बेटी को सरकार की तरफ से एक लाख दिया जाएगा। अगले 5 साल में दो करोड़ युवाओं को टेबलेट स्मार्टफोन देने का काम करेंगे। जो छात्र कंपटीशन की तैयारी करेंगे। उनका खर्च सरकार स्वयं वहन करेगी। दिव्यांग जनों की पेंशन को वृद्धा पेंशन को बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री सम्मान निधि 6000 सालाना किसानों को मिल रही है। अब हमारी सरकार किसानों को फ्री में बिजली देने की तैयारी कर रही हैं। आप लोगों को मजबूत सरकार चाहिए कि मजबूर सरकार चाहिए, कर्जा मुक्त सरकार चाहिए कि दंगा कराने वाली सरकार चाहिए।
यह भी पढ़े-केजरीवाल सरकार ने दिल्ली फिल्म नीति 2022 को मंजूरी दी
