बैंक के जरूरी काम अभी निपटाएं, मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक
हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर आपका बैंक से जुड़ा किसी भी तरह का काम है तो उसे जल्द निपटा लें। मार्च में 13 दिन तक बैंकों में अवकाश रहेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च के लिए अवकाश की सूची जारी कर दी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर आपका बैंक से जुड़ा किसी भी तरह का काम है तो उसे जल्द निपटा लें। मार्च में 13 दिन तक बैंकों में अवकाश रहेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च के लिए अवकाश की सूची जारी कर दी है। मार्च में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा महा शिवरात्रि, होली पर्व भी बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों पर भी बैंक बंद रहेंगे। इस तरह मार्च में 31 में से 13 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा जबकि 18 दिन ही काम होंगे।
== मार्च में अवकाश की सूची ==
1 मार्च :- महाशिवरात्रि पर्व
3 मार्च :- लोसर की वजह से गंगटोक में बंद रहेंगे बैंक
4 मार्च :- चापचार कुटी के कारण आइजोल में अवकाश
6 मार्च :- रविवार
12 मार्च :- दूसरा शनिवार को बैंक बंद
13 मार्च :- रविवार
17 मार्च :- होलिका दहन
18 मार्च :- होली
19 मार्च :- होली/ओसांग भुवनेश्वर, इंफाल, पटना में अवकाश
20 मार्च :- रविवार
22 मार्च :- बिहार दिवस
26 मार्च :- चौथे शनिवार का अवकाश
27 मार्च :- रविवार
