नैनीताल: डीएसबी के सात छात्रों का राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में चयन
अमृत विचार, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के सात छात्रों को राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। ऊधमसिंह नगर नगर में संपन्न हुई। अंतरमहाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर ने बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया है। अव्वल रहे छात्रों का चयन अब नेशनल के लिए हुआ है। डीएसबी …
अमृत विचार, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के सात छात्रों को राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। ऊधमसिंह नगर नगर में संपन्न हुई। अंतरमहाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर ने बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया है। अव्वल रहे छात्रों का चयन अब नेशनल के लिए हुआ है।
डीएसबी परिसर नैनीताल के क्रीडाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि द्रोणा कॉलेज दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर में 22 व 23 फरवरी को अंतर महाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में प्रदेश भर के कई कॉलेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पुरुष वर्ग में डीएसबी परिसर पहले स्थान पर रहा, जबकि पिथौरागढ़ महाविद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में बागेश्वर प्रथम और रुद्रपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिसर के साथ छात्रों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इसमें अलग-अलग भार वर्गों पर पुरुष वर्ग के छह, महिला वर्ग की एक छात्रा शामिल है। पुरुष वर्ग में विभोर भट्ट, धीरज यादव, योगेंद्र, दीपक, कुंदन पांडे व आशीष कबडवाल और महिला वर्ग में भारती परगाई को चयनित किया गया है। छात्रों के चयन पर कुमाऊं विवि के कोच विनोद कुमार वैद्य और नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य समेत अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है।
