बहराइच: कल शाम से बंद हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा, 27 फरवरी की शाम को खुलेगा बॉर्डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विधान सभा चुनाव को देखते हुए भारत नेपाल सीमा को मतदान से 48 घंटे पहले बंद कर दिया जायेगा। 27फरवरी को मतदान के बाद शाम को आवागमन के लिए सीमा खोला जाएगा। चुनाव को देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों ने फैसला किया है। बहराइच जिला नेपाल सीमा से सटा हुआ है। जिले …

बहराइच। विधान सभा चुनाव को देखते हुए भारत नेपाल सीमा को मतदान से 48 घंटे पहले बंद कर दिया जायेगा। 27फरवरी को मतदान के बाद शाम को आवागमन के लिए सीमा खोला जाएगा। चुनाव को देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों ने फैसला किया है।

बहराइच जिला नेपाल सीमा से सटा हुआ है। जिले के रूपईडीहा से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन संचालित होते हैं। मोतीपुर, नवाबगंज, रूपईडीहा, मुर्तीहा और सुजौली थाना क्षेत्र से लोग नेपाल सीमा में आवागमन करते हैं। वहीं 27 फरवरी को विधान सभा चुनाव को देखते शुक्रवार से भारत और नेपाल के बीच प्रवेश बंद कर दिया जायेगा।

एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सुमित भरद्वाज ने बताया कि 25 फरवरी को शाम पांच बजे से आवागमन बंद कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को मतदान पूरी होने के बाद 48 घंटे बाद अवगमन बहाल कर दिया जायेगा। इसके बाद ही आवागमन बहाल हो सकेगा।

इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी बहाल

सीमा पर मतदान को लेकर 48 घंटे के लिए आवागमन बंद रहेगा। लेकिन नेपाल से भारत के विभिन्न अस्पताल जाने वाले मरीज की एंबुलेंस, पेट्रोलियम वाहन और अनाज के वाहनों का प्रवेश जांच के बाद जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका नहीं, कीमत को लेकर चिंता जरूर- अधिकारी

संबंधित समाचार