लखनऊ: बसों में सफर करने वाले यात्रियों को कल से मिलेगी राहत, चुनाव में गई बसों के लौटने का सिलसिला शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को शुक्रवार से राहत मिल मिलनी शुरू हो जाएगी। चुनाव ड्यूटी में गई बसों की वापसी का सिलसिला आज से शुरू हो जाएगा। चौथे चरण के चुनाव के बाद लखनऊ से गई बसें जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डों पर तैनात की जाएंगी। परिवहन …

लखनऊ। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को शुक्रवार से राहत मिल मिलनी शुरू हो जाएगी। चुनाव ड्यूटी में गई बसों की वापसी का सिलसिला आज से शुरू हो जाएगा। चौथे चरण के चुनाव के बाद लखनऊ से गई बसें जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डों पर तैनात की जाएंगी। परिवहन निगम के अनुसार लखनऊ क्षेत्र से तकरीबन 200 बसें भेजी गई हैं। इन बसों की वापसी हाेने से छोटी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों खासी राहत मिलेगी। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार बसों का डिपो पहुंचना शुरू हो गया है।

बताते चले कि बीते दस जनवरी के बाद से रोडवेज बसों को चुनाव ड्यूटी पर भेजे जाने की कवायद शुरू कर दी गई थी। सुरक्षा बलों को लेजाने के लिए इन बसों को भेजा गया था। प्रदेश भर से तकरीबन 22 सौ बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी गई थी। इनमें लखनऊ से 200 बसों को रवाना किया गया था। चौथे चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद अब यह बसें वापस आना शुरू हो गई है। इन बसों के आने से यात्रियों को बस अड्डों पर अब बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। छोटी दूरी के यात्रियों को अब आसानी से बसें मिलेंगी।

बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, सीतापुर, गोसाईगंज, मोहनलाल गंज, मल्हौर सहित कई इलाकों के लिए बसें आसानी से मिलना शुरू हो जाएंगी। इन क्षेत्रों के यात्रियों को जाने वाली बसों में सीट के लिए मारा मारी नहीं करनी होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के अनुसार चौथे चरण के बाद अब बसों की वापसी शुरू हो जाएगी। इन बसों की मेंटीनेंस करा कर जल्द ही यात्रियों के सफर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इन बसों के आने से तकरीबन रोजाना 20 हजार यात्री सफर कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: डबल इंजन की सरकार से संभव हुआ राम मंदिर निर्माण : मुख्यमंत्री योगी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात