हल्द्वानी: भड़के सफाई कर्मचारी, बोले- वेतन दो नहीं तो होगा आंदोलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि नगर पालिका परिषद नैनीताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को रूका हुआ वेतन दिया जाए। कहा कि अगर मांग पर कार्रवाई नहीं होगी तो कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कर्मचारियों ने कहा कि नगर पालिका परिषद नैनीताल में …

अमृत विचार, हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि नगर पालिका परिषद नैनीताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को रूका हुआ वेतन दिया जाए। कहा कि अगर मांग पर कार्रवाई नहीं होगी तो कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

कर्मचारियों ने कहा कि नगर पालिका परिषद नैनीताल में कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। कहा कि इसको लेकर नैनीताल में कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। हालांकि प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की मांग को अनसुना कर दिया गया है। कहा कि नगर पालिका परिषद नैनीताल में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया जाए। अन्यथा कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य नहीं होंगे। इस दौरान अध्यक्ष रोहित टांक, शिवम पाल, जय भारती, रामू भारती आदि थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा