उन्नाव: पांचवें चरण के चुनाव के लिए एसपी ने 798 पुलिसकर्मियों को किया रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के पांचवे चरण में गैर जनपद में तैनात किए गए 798 पुलिस कर्मियों को एसपी व एसएसपी ने पुलिस लाइन में ब्रीफ किया। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल सहित आचार संहिता व अन्य नियमों को लेकर कर्मियों को जानकारी दी और हरी झंडी दिखाकर उन्हे रवाना किया। पांचवे चरण के लिए प्रतापगढ़ …

उन्नाव। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के पांचवे चरण में गैर जनपद में तैनात किए गए 798 पुलिस कर्मियों को एसपी व एसएसपी ने पुलिस लाइन में ब्रीफ किया। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल सहित आचार संहिता व अन्य नियमों को लेकर कर्मियों को जानकारी दी और हरी झंडी दिखाकर उन्हे रवाना किया।

पांचवे चरण के लिए प्रतापगढ़ चुनाव ड्यूटी में लगे हुए पुलिस बल को एसपी दिनेश त्रिपाठी व एएसपी शशि शेखर सिंह ने गुरुवार को समस्त सीओ की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन में ब्रीफ किया। ब्रीफिंग में एसपी ने कोविड को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों का विशेष रूप से ध्यान रखने को कहा। एसपी ने कहा चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और बूथों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि कहीं पर भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या अन्य समस्या दिखे तो वह अपने जोनल मजिस्ट्रेट और सीओ स्तर के अधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं। स्वास्थ्य संबंधित यदि किसी पुलिसकर्मी को समस्या आए तो उन्नाव के पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर फोन करके मदद मांग सकते हैं। जिसके बाद उन्होंने एएसपी के साथ रोडवेज बसों में कुल 798 पुलिसकर्मियों को सीओ ट्रैफिक आशुतोष कुमार व सीओ आरआई राज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें: उन्नाव: नहर में पड़ा मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार