गौतम बुद्ध नगर: प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
गौतम बुद्ध नगर। प्रेम प्रसंग के चलते है प्रेमी जोड़ी ने लगाई फांसी पुलिस ने दोनो को देख कर आत्महत्या की आशंका जताई है। ग्रेटर नोएडा के दादरी में आमका गांव के पास शुक्रवार शाम रेल लाइन के किनारे पेड़ पर एक युगल जोड़े ने फांसी लगा ली और शव लटके मिले। लोगों ने सूचना …
गौतम बुद्ध नगर। प्रेम प्रसंग के चलते है प्रेमी जोड़ी ने लगाई फांसी पुलिस ने दोनो को देख कर आत्महत्या की आशंका जताई है। ग्रेटर नोएडा के दादरी में आमका गांव के पास शुक्रवार शाम रेल लाइन के किनारे पेड़ पर एक युगल जोड़े ने फांसी लगा ली और शव लटके मिले। लोगों ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान पता चला कि युवक की जेब से गोरखपुर की ट्रेन के दो टिकट और आधार कार्ड मिला। जिससे युवक की पहचान हो गई है मगर युवती की अभी तक कोई पहचान का पता नहीं चल पाया है। शव दुपट्टे से लटके हुए हैं। युवती की उम्र 24 वर्ष और युवक की उम्र 22 वर्ष के करीब है। पुलिस को युवक की जेब से ट्रेन के दो टिकट मिले हैं। टिकट दिल्ली से गोरखपुर के लिए हैं। युवती के पहनावे से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी शादी हाल ही में हुई है। घटनास्थल से दादरी रेलवे रेलवे स्टेशन की दूरी मात्र एक किलोमीटर है।
युवक की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड से हुई है जिस पर रवि चंद बेटा राम सहाय गांव बढैया पार गोरखपुर लिखा है। मृतक युवती की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अमित कुमार ने बताया युवती के शव की शिनाख्त का प्रयास किए जा रहे हैं। मगर मामले को देखते हुए प्रेम प्रसंग का लग रहा है। शिनाख्त के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा। शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आशंका है कि दोनों दिल्ली से गोरखपुर जाने के लिए निकले और दादरी में उतर गए। स्टेशन से उतर कर वह घटनास्थल पर पहुंचे और आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़े-Gangubai Kathiawadi Review: नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर दिया रिव्यू, फैंस से की फिल्म देखने की अपील
