हल्द्वानी: पीसीबी ने 279 अस्पतालों को जारी किया नोटिस
हल्द्वानी, अमृत विचार। बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की जानकारी नहीं देने और लाइनसेंस नहीं बनवाने पर सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। कुमाऊं मंडल के पांच जिलों के 279 सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों को नियमों का पालन नहीं करने पर सील किए जाने की भी चेतावनी दी गई है। कुमाऊं …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की जानकारी नहीं देने और लाइनसेंस नहीं बनवाने पर सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। कुमाऊं मंडल के पांच जिलों के 279 सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों को नियमों का पालन नहीं करने पर सील किए जाने की भी चेतावनी दी गई है।
कुमाऊं मंडल के पांच जनपदों में सरकारी तथा निजी अस्पतालों में जीव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर विभाग द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत कुमाऊं मंडल के 5 जिलों में 1177 सरकारी जबकि 265 निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, पशु चिकित्सालय, पैथोलॉजी केंद्र, क्लीनिक की जांच की गई।
जांच में पता चला कि 279 प्रतिष्ठानों ने लाइसेंस नहीं लिए हैं और न ही इनके द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट की कोई व्यवस्था की गई है। बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर पॉल्यूशन ऐसे में इन संस्थानों को नोटिस जारी कर व्यवस्था दुरुस्त कर तुरंत लाइसेंस लेने के निर्देश दिए गए हैं। इन संस्थानों द्वारा अगर लापरवाही बरती गई तो संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी डीके जोशी ने बताया कि सरकारी अस्पतालों के लिए सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। निजी संस्थानों के उनके मालिकों को नोटिस जारी कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
