नैनीताल: पीएचडी के लिए 4 और 5 मार्च को साक्षात्कार अनिवार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के बाद साक्षात्कार में उपस्थित रहना होगा। सभी अभ्यर्थियों को 4 और 5 मार्च को साक्षात्कार में प्रतिभाग करना अनिवार्य है। साक्षात्कार में उपस्थित न होने की दशा …

नैनीताल, अमृत विचार। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के बाद साक्षात्कार में उपस्थित रहना होगा। सभी अभ्यर्थियों को 4 और 5 मार्च को साक्षात्कार में प्रतिभाग करना अनिवार्य है।

साक्षात्कार में उपस्थित न होने की दशा में अभ्यर्थियों की सहभागिता को निरस्त कर दिया जाएगा और उसे पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाना सम्भव नहीं होगा। साक्षात्कार के संबंध में सूचना साक्षात्कार पत्र में उपलब्ध कराया गया है। सभी अभ्यर्थी दिनांक 26 से 03 मार्च तक तीन सौ रुपये शुल्क विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.kunainital.ac.in के माध्यम से ऑनलाईन जमा करने के बाद अपना साक्षात्कार पत्र प्राप्त कर सकते हैं ।

संबंधित समाचार