हरदोई: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बुझ गया इकलौता चिराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कटरा-बिल्हौर हाइवे पर तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली ने घर के इकलौते चिराग को हमेशा-हमेशा के लिए बुझा दिया। अपनी भाभी को उसके गांव छोड़ कर बाइक से वापस घर लौट रहा 12 वीं का छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गया। ट्राली से टकरा कर उसकी मौत हो गई। बताते है कि कन्नौज ज़िले …

हरदोई। कटरा-बिल्हौर हाइवे पर तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली ने घर के इकलौते चिराग को हमेशा-हमेशा के लिए बुझा दिया। अपनी भाभी को उसके गांव छोड़ कर बाइक से वापस घर लौट रहा 12 वीं का छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गया। ट्राली से टकरा कर उसकी मौत हो गई।

बताते है कि कन्नौज ज़िले के दिलीपनगर मजरा छिबरामऊ कोतवाली छिबरामऊ निवासी कश्मीर का 19 वर्षीय पुत्र प्रदीप सरस्वती इन्टर कालेज घिलोई रोड पंथरा में 12 वीं का छात्र था। शुक्रवार की सुबह वह अपनी भाभी के उसके गांव अलियापुर थाना हरपालपुर छोड़ने बाइक से आया हुआ था।

इसके बाद वह वापस घर लौट रहा था। इसी बीच बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर हरपालपुर थाने के बरसोहिया के पास उसे ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे प्रदीप की मौत हो गई। इसकी खबर सुनते ही उसके घर में कोहराम बरपा हो गया। आनन-फानन में उसके नाते-रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

फट गया दिलीप नगर का दिल

सड़क हादसे का शिकार हुए प्रदीप की मौत की खबर सुनते ही उसके गांव दिलीप नगर का दिल फट गया। उसके साथियों को जब हादसे का पता चला, काफी देर तक उन्हें इस मनहूस खबर पर यकीन ही नहीं हुआ। लेकिन जब पोस्टमार्टम के बाद शव उसके गांव पहुंचा, वहां हर तरफ रोने और चिल्लाने की आवाज़ पत्थर दिल वालों को भी रुला रहीं थीं।

हे भगवान, ऐसा कौन सा किया था गुनाह ?

कन्नौज ज़िले के दिलीपनगर के रहने वाले प्रदीप की मौत से उसके बुज़ुर्ग पिता का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। पिता कश्मीर से जब हादसे के बारे में बात की गई,तो वह फूट-फूट कर रोने लगा,बोला हे भगवान,भला ऐसा कौन सा गुनाह हो गया था, जिसकी इतनी बड़ी सज़ा दी। बुज़ुर्ग पिता को इस तरह रोते देख वहां आस-पास खड़े लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन से अंतिम भारतीय को वापस लाने तक हमारा मिशन जारी रहेगा : रोमानिया में भारतीय राजदूत

संबंधित समाचार