नगर परिषद प्रमुख, उनके बेटे समेत आठ पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीड।  महाराष्ट्र में बीड नगर परिषद के अध्यक्ष, उसके बेटे और छह अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। शिवाजी नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि सतीश क्षीरसागर और फारुक सिद्दीकी नामक दो लोगों की शुक्रवार सुबह जिला …

बीड।  महाराष्ट्र में बीड नगर परिषद के अध्यक्ष, उसके बेटे और छह अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। शिवाजी नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि सतीश क्षीरसागर और फारुक सिद्दीकी नामक दो लोगों की शुक्रवार सुबह जिला रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर पिटाई की गई थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “सतीश के पैर में गोली लगी है। दोनों को औरंगाबाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सतीश की शिकायत के आधार पर बीड नगर परिषद के अध्यक्ष भारतभूषण क्षीरसागर, उसके बेटे योगेश और छह अन्य पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।” बीड के पुलिस अधीक्षक राजा राम स्वामी ने कहा कि यह घटना जमीन के सौदे को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का नतीजा हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

यूक्रेन से अंतिम भारतीय को वापस लाने तक हमारा मिशन जारी रहेगा : रोमानिया में भारतीय राजदूत

संबंधित समाचार