हरदोई: आईटीआई में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, सोलर प्लांट जलकर हुआ राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आईटीआई कालेज में बिजली के शार्ट सर्किट से एका-एक आग भड़क उठी।आग लगने से वर्कशॉप यूनिट को बचाने की कवायद के बीच वहां अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों को किसी तरह काबू किया। बताते है कि शनिवार को शहर के आईटीआई कालेज के सोलर …

हरदोई। आईटीआई कालेज में बिजली के शार्ट सर्किट से एका-एक आग भड़क उठी।आग लगने से वर्कशॉप यूनिट को बचाने की कवायद के बीच वहां अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों को किसी तरह काबू किया।

बताते है कि शनिवार को शहर के आईटीआई कालेज के सोलर प्लांट में अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से आग भड़क गई। आग लगने से उठा धुंआ और फिर आग की लपटों ने वहां अफरातफरी मचा दी। वहीं बगल में वर्कशॉप यूनिट भी है।कही आग उसे भी चपेट में न ले ले।इसी के चलते उसे बचाने की कवायद शुरू हो गई।

आग लगने की खबर मिलते ही दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों के मुताबिक आग लगने से सोलर प्लांट को लगभग 10 रुपए का नुक़सान पहुंचा है।खबर लिखे जाने तक आईटीआई कालेज में अफ़रा-तफ़री का माहौल बना हुआ था।

यह भी पढ़ें: देहरादून: सौ करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार