हल्द्वानी: झूले के लिए बच्चों में मारपीट, पथराव कर स्कूटी तोड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक विधायक प्रत्याशी को अपना हीरो मानने वाले बच्चों ने झूला झूलने को लेकर जूतमपैजार कर ली। बात इतनी बढ़ी कि महज 14-15 साल के इन किशोरों ने एक-दूसरे को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। किशोरों ने मौके पर खड़ी दूसरे पक्ष की स्कूटी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कुल्यालपुरा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक विधायक प्रत्याशी को अपना हीरो मानने वाले बच्चों ने झूला झूलने को लेकर जूतमपैजार कर ली। बात इतनी बढ़ी कि महज 14-15 साल के इन किशोरों ने एक-दूसरे को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। किशोरों ने मौके पर खड़ी दूसरे पक्ष की स्कूटी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

कुल्यालपुरा में एमबी इंटर कालेज ग्राउंड के पीछे एक छोटा सा पार्क है। इसका हाल ही सुंदरीकरण किया गया और उसमें झूले लगाए गए। अब इसमें बच्चों को अच्छी भीड़ रहती है। शनिवार शाम करीब साढ़े वैलाजॉली लॉज और बाल्मीकि कालोनी के तमाम किशोर यहां झूला झूलने आए थे। इनमें से एक किशोर घर से स्कूटी लेकर भी आया था। बताया जाता है कि पहले झूला झूलने को लेकर दो किशोरों में कहासुनी और फिर मारपीट हो गई।

किशोरों के दो गुट आमने-सामने आ गए और जमकर जूतमपैजार शुरू हो गई। पार्क में छोटे बच्चों को झूला-झुला रहे अभिभावक वहां से भाग खड़े हुए। इधर, स्कूटी सवार का गुट संख्या बल में कम पड़ा तो वह मौके से भाग खड़े हुए। जिसके बाद दूसरे पक्ष से कई और किशोर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने स्कूटी पर पथराव कर दिया। इधर, जानकारी मिलते ही भोटियापड़ाव पुलिस मौके पर जा पहुंची, लेकिन तब तक झगड़ने वाले फरार हो चुके थे। भोटियापड़ाव पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया।

संबंधित समाचार