Russia Ukraine War: एअर इंडिया की दूसरी उड़ान पहुंची दिल्ली, 250 भारतीयों की हुई वतन वापसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एअर इंडिया की दूसरी निकासी उड़ान यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंच गई है। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूक्रेन से लाए गए भारतीयों को गुलाब का फूल देकर हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। भारत …

नई दिल्ली। एअर इंडिया की दूसरी निकासी उड़ान यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंच गई है। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूक्रेन से लाए गए भारतीयों को गुलाब का फूल देकर हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया।

भारत ने यूक्रेन में रूसी सेना के आक्रमण के बीच वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए शनिवार को अभियान शुरू किया। पहली निकासी उड़ान एआई1944 से बुखारेस्ट से 219 लोगों को मुंबई लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दूसरी निकासी उड़ान एआई1942 शनिवार देर रात करीब दो बजकर 45 मिनट पर 250 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली हवाईअड्डे पहुंची।

ये भी पढ़े-

Russia Ukraine war: रूसी सेना ने खारकीव में गैस पाइपलाइन उड़ाई, राष्ट्रपति ने नागरिकों को…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज