Russia Ukraine war: रूस ने चार राष्ट्रों के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र किया बंद
मॉस्को। रूस अपने हवाई क्षेत्र को लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया से विमानों के लिए बंद कर रहा है, यह एक ऐसा कदम है जो यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों के साथ मॉस्को के संबंधों में आई और गिरावट को दर्शाता है। रूस की राज्य उड्डयन एजेंसी, रोसावियात्सिया ने रविवार तड़के घोषणा की …
मॉस्को। रूस अपने हवाई क्षेत्र को लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया से विमानों के लिए बंद कर रहा है, यह एक ऐसा कदम है जो यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों के साथ मॉस्को के संबंधों में आई और गिरावट को दर्शाता है।
रूस की राज्य उड्डयन एजेंसी, रोसावियात्सिया ने रविवार तड़के घोषणा की कि रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने वाले चार देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में यह कदम उठाया गया है। एजेंसी ने शनिवार को रोमानिया, बुल्गारिया, पोलैंड और चेक गणराज्य के विमानों के लिए रूसी हवाई क्षेत्र को बंद करने की भी सूचना दी थी।
ये भी पढ़े-
Russia Ukraine war: रूसी सेना ने खारकीव में गैस पाइपलाइन उड़ाई, राष्ट्रपति ने नागरिकों को…
