प्रतापगढ़: कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव की गाड़ी पर हुआ हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रतापगढ़ जिले में कुंडा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी गुलशन यादव की गाड़ी पर रविवार को पहाड़पुर गांव के पास हमला हुआ है। प्रदेश में हो रहे पांचवें चरण के चुनाव के दौरान कुंडा सीट पर भी आज मतदान हो रहा है। गुलशन यादव …

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रतापगढ़ जिले में कुंडा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी गुलशन यादव की गाड़ी पर रविवार को पहाड़पुर गांव के पास हमला हुआ है।

प्रदेश में हो रहे पांचवें चरण के चुनाव के दौरान कुंडा सीट पर भी आज मतदान हो रहा है। गुलशन यादव ने फोन पर यूनीवार्ता को बताया कि उनके वाहनों पर पथराव किया गया। इसमें तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुयी है और एक व्यक्ति के सिर में चोट आयी है।

गुलशन यादव ने आरोप लगाया कि उक्त हमला जनसत्ता दल के अध्यक्ष और कुंडा से चुनाव लड़ रहे रघुराज प्रताप सिंह के इशारे पर कराया गया है। घटना के सम्बंध में पूछे जाने पर कुंडा कोतवाली के इंस्पेक्टर ने बताया कि सपा प्रत्याशी की शिकायत में उनके वाहनों पर पथराव किये जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

पढ़ें- यूपी चुनाव 2022: गोरखपुर में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

संबंधित समाचार