कुशीनगर: बुजुर्ग की गला रेतकर हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भलुही में बीती देर रात लगभग 85 साल के बुजुर्ग का गला रेतकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी ठकुरी विश्वकर्मा पुत्र रघुनंदन विश्वकर्मा घर से थोड़ी दूर पर स्थित अपने घोटृठा  पर सीमेंट शीट से बने …

कुशीनगर। जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भलुही में बीती देर रात लगभग 85 साल के बुजुर्ग का गला रेतकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी ठकुरी विश्वकर्मा पुत्र रघुनंदन विश्वकर्मा घर से थोड़ी दूर पर स्थित अपने घोटृठा  पर सीमेंट शीट से बने घर मे रात को सोया था।

बीती शनिवार की देर रात किसी ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी  रविवार को सुबह परिजन और अगल-बगल के लोगों ने देखा कि ठकुरी विश्वकर्मा मृत अवस्था में पड़े हैं और धारदार चाकू वहीं पड़ा हुआ था। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर अहिरौली थाना के उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सोमदेव यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और राहुल पांडेय मौके पर पहुंचकर मृतक ठकुरी प्रसाद विश्वकर्मा के शव का छानबीन करने के बाद स्थानीय थाने लाया गया और विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गए।

मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है जिनका शादी विवाह हो चुका है। घटना कैसे घटी और क्या कारण है इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। लेकिन अधिकतर लोगों का कहना है कि इन्होंने स्वयं आत्महत्या किया है जबकि इस मामले में अभी तक पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और सुराग तक पहुंचने का प्रयास कर रही है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी की हत्या किन कारणों से हुई है।

पढ़ें- मुरादाबाद : दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाला

संबंधित समाचार