कानपुर: स्टेज प्रोग्राम के बहाने बुलाकर डांसर से किया सामूहिक दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। दोगुने रुपये देने का लालच देकर एक डांसर को स्टेज प्रोग्राम के बहाने बिठूर स्थित फार्म हाउस में बुलाया गया। रूम डांस कराने के बाद नशीला शीतलपेय पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अब उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीडिता ने पुलिस से …

कानपुर। दोगुने रुपये देने का लालच देकर एक डांसर को स्टेज प्रोग्राम के बहाने बिठूर स्थित फार्म हाउस में बुलाया गया। रूम डांस कराने के बाद नशीला शीतलपेय पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अब उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीडिता ने पुलिस से शिकायत की है।

बर्रा के जरौली निवासी युवती के माता-पिता की मौत काफी पहले हो चुकी है। वह बचपन से मामा-मामी के घर रह रही है। कुछ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसका ढाई साल का बेटा भी है। पति उसे छोड़कर कहीं चला गया। इसके बाद वह पेट पालने को तात्याटोपे नगर निवासी ठेकेदार के साथ स्टेज शो करने लगी।

ठेकेदार उसे छह फरवरी को स्टेज शो के बहाने बिठूर स्थित एक फार्म हाउस ले गया। वहां करीब नौ लोग और एक युवती पहले से मौजूद थी। उन्होंने उसे दोगुने रुपये देने का झांसा देकर रूम डांस कराया। आठ गानों पर डांस के बाद प्यास लगने पर उसे शीतलपेय दिया गया। उसे पीकर कुछ देर में वह अचेत हो गई।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। ठेकेदार ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब वह उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। उसने बर्रा थाने में तीन नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

तहरीर मिली है। मामले की जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 

दीनानाथ मिश्रा, थाना प्रभारी, बर्रा 

यह भी पढ़ें; हल्द्वानी: इन दवाओं का इस्तेमाल सब्जियों में भूलकर भी न करें किसान, कीट रोग विशेषज्ञ ने किया सावधान

संबंधित समाचार