उन्नाव: बाइक ने मारी एम्बुलेंस चालक को टक्कर, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। हादसे की सूचना पर घायल को लेने पहुंची एम्बुलेंस के चालक को बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एम्बुलेंस चालक व बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ …

उन्नाव। हादसे की सूचना पर घायल को लेने पहुंची एम्बुलेंस के चालक को बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एम्बुलेंस चालक व बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह हुआ।

कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के कजरी गांव का विवेक अपने साथी साजन कुमार के साथ लोडर में अमरूद लादकर लखनऊ जा रहा था। बेहटा मुजावर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गौरिया गांव के पास अनियंत्रित लोडर पलट गया। हादसे में विवेक व साजन घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर 108 एम्बुलेंस लेकर शाहजांपुर थाना जलालाबाद के नयागांव निवासी चालक पुष्पेंद्र पहुंचा। इसी दौरान बाइक से आ रहे दिल्ली थाना हर्षनगर के प्रतापनगर निवासी सुशील कुमार और रवीन्द्र ने पुष्पेन्द्र को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक पुष्पेन्द्र की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घायल बाइक सवारों को यूपीडा व पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने सुशील को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया है।

पढ़ें- मोहम्मद हफीज के प्रदर्शन से पाकिस्तान सुपर लीग का चैंपियन बना लाहौर कलंदर्स, पहली बार जीता खिताब

संबंधित समाचार