हल्द्वानी: गौलापार में शुरू हुआ वाहनों का फिटनेस कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन विभाग को स्वीकृत हुई गौलापार की भूमि में फिटनेस कर शुरू हो गया है। सोमवार को पहले दिन लगभग 60 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इसी के साथ अब अन्य जगहों में फिटनेस कार्य पूरी तरह से बंद हो गए हैं। सहायक संभागीय अधीकारी (एआरटीओ) विमल पांडेय ने बताया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन विभाग को स्वीकृत हुई गौलापार की भूमि में फिटनेस कर शुरू हो गया है। सोमवार को पहले दिन लगभग 60 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इसी के साथ अब अन्य जगहों में फिटनेस कार्य पूरी तरह से बंद हो गए हैं।

सहायक संभागीय अधीकारी (एआरटीओ) विमल पांडेय ने बताया कि गौलापार स्तिथ स्लॉटर हाउस के पास परिवहन विभाग की एक जमीन कुछ साल पहले प्रतावित हो गयी थी। लेकिन कुछ कारणों से उस जमीन का उपयोग नहीं हो पा रहा था। इसलिए विभाग ने इस जमीन पर फिटनेस कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब किसी भी वाहन को फिटनेस के लिए इधर- उधर भटकना नही पड़ेगा।

इससे आरटीओ समेत शहर में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। क्योंकि फिटनेस के लिए आने वाले वाहनों से जाम लगता था और आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब सभी वाहनों के फिटनेस इसी जगह होंगे। उल्लेखनीय है कि यहां पर फिटनेस सेंटर के साथ ही ड्राइवरिंग स्कूल भी बनाया जाना है।

संबंधित समाचार