हल्द्वानी: दीपिका नेगी बनीं डब्ल्यूजेआई की नैनीताल जिलाध्यक्ष
हल्द्वानी, अमृत विचार। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया उत्तराखंड प्रांत ने रविवार को नैनीताल जिलाध्यक्ष पद पर युवा पत्रकार दीपिका नेगी को मनोनीत किया गया है। दीपिका नैनीताल में दैनिक अमृत विचार समाचार पत्र की ब्यूरो प्रमुख हैं। अभी तक हल्द्वानी में अमृत विचार अखबार के डिजिटल प्लेट फार्म की प्रभारी रही हैं। संगठन के पदाधिकारियों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया उत्तराखंड प्रांत ने रविवार को नैनीताल जिलाध्यक्ष पद पर युवा पत्रकार दीपिका नेगी को मनोनीत किया गया है। दीपिका नैनीताल में दैनिक अमृत विचार समाचार पत्र की ब्यूरो प्रमुख हैं। अभी तक हल्द्वानी में अमृत विचार अखबार के डिजिटल प्लेट फार्म की प्रभारी रही हैं।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पहली बार नैनीताल जिले में किसी पत्रकार संगठन ने महिला पत्रकार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दीपिका ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी। विशेष तौर पर मेरा प्रयास रहेगा कि मैं पत्रकारिता के क्षेत्र में आने के लिए महिलाओं को प्रेरित करूं।
साथ ही संगठन में भी महिला पत्रकारों की भागीदारी बढ़ाने की योजना पर काम किया जाएगा। उनके दायित्व ग्रहण करने पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र नेगी, सुमित जोशी, अंचल पंत, रवि दुर्गापाल, राहुल सिंह दरम्वाल, पवन सिंह कुंवर आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
