बाराबंकी: लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कांवड़ियों और पुलिस में हुई मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर लोधेश्वर के जलाभिषेक के लिए अचानक भारी उनको बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई। जल चढ़ाने को लेकर हो रही धक्का-मुक्की को लेकर कांवरियों और पुलिस में शुरू हुई नोकझोंक मारपीट में बदल गई। जिसको लेकर संपूर्ण मेला परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। मंदिर परिसर …

बाराबंकी। शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर लोधेश्वर के जलाभिषेक के लिए अचानक भारी उनको बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई। जल चढ़ाने को लेकर हो रही धक्का-मुक्की को लेकर कांवरियों और पुलिस में शुरू हुई नोकझोंक मारपीट में बदल गई। जिसको लेकर संपूर्ण मेला परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नोकझोंक से नाराज पुलिसकर्मियों ने 1 कांवड़ियों को खींचकर मंदिर परिसर से बाहर कर दिया। पुलिस की इस प्रतिक्रिया से नाराज कांवरिया मेले में घूम रहे साथियों को लेकर वापस लौटा। जिससे फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते हैं या विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इस मारपीट में पुलिस और कांवड़िए दोनों को चोटे आई। अन्य श्रद्धालु भी मारपीट के दौरान चोटिल हुए।

धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी से जलाभिषेक में भी बाधा पहुंची। हालांकि पुलिस जलाभिषेक में व्यवधान से इंकार कर रही है। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला सुलझा। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रामनगर कोतवाल ने बताया कि नाराज कांवरियों को मना लिया गया है। उन्हें सुरक्षित जलाभिषेक करा कर वापस भेज दिया गया है। पूरी शांति और श्रद्धा के साथ जलाभिषेक चल रहा है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के चलते इस बार महादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ दूसरे इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। अव्यवस्था से पहले से ही यहां आ रहे श्रद्धालु और कांवरिया नाराज हैं। निरंतर बढ़ती भीड़ किसी भी तरह जलाभिषेक करने के बाद ही वापस लौटना चाहती है। इस दौरान पुलिस की रोका टोकी से लोगों की नाराजगी बढ़ रही है। फिलहाल माहौल और सामान्य दिख रहा है। जलाभिषेक जारी है।

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: रूस के न्यूक्लियर दस्ते ने शुरू किया युद्धाभास, परमाणु हमले की आशंका

संबंधित समाचार