सलमान खान की वजह से No Entry का सीक्वल बना रहे हैं बोनी कपूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर ने फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल बनाने का फैसला किया है। उन्होंने बताय कि ये फैसला उन्होंने सिर्फ इस शर्त पर किया है, क्योंकि सलमान खान इसमें काम करने के लिए राजी हुए हैं। 2005 में प्रदर्शित बोनी कपूर की ‘नो एंट्री’ में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान …

मुंबई। बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर ने फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल बनाने का फैसला किया है। उन्होंने बताय कि ये फैसला उन्होंने सिर्फ इस शर्त पर किया है, क्योंकि सलमान खान इसमें काम करने के लिए राजी हुए हैं।

2005 में प्रदर्शित बोनी कपूर की ‘नो एंट्री’ में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान ने लीड रोल निभाया था। बोनी कपूर ‘नो इंट्री’ का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म के सीक्वल का नाम ‘नो एंट्री’ में एंट्री है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं।

बोनी कपूर ने बताया है कि उन्होंने कौन सी शर्त पर फिल्म नो एंट्री के सीक्वल को बनाने के फैसला किया। बोनी कपूर ने बताया कि उन्होंने नो एंट्री का सीक्वल बनाने का फैसला सिर्फ इस शर्त पर किया है क्योंकि सलमान खान इसमें काम करने के लिए राजी हुए हैं।

बोनी कपूर ने कहा कि मेरे पास स्क्रिप्ट है और यह सब सिर्फ सलमान पर निर्भर था कि वह इसके करना चाहते हैं या नहीं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने कहा कि वह यह फिल्म करेंगे तो मैंने स्क्रिप्ट तैयार कर ली और मैं तैयार हूं जब वह इसको शुरू करेंगे।

बोनी कपूर ने कहा कि अनीस फिल्म के निर्देशक हैं और वह स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म नो एंट्री में एंट्री पहली फिल्म से भी ज्यादा बेहतर रहने वाली है। मेरे पास जो नो एंट्री में एंट्री स्क्रिप्ट है, वह नो एंट्री से बेहतर है। यह नो एंट्री से 10 गुना ज्यादा मजेदार है, लेकिन पूरी तरह से बनने वाली फिल्म सलमान पर निर्भर करती है, यह उनके साथ ही बन सकती है।

पढ़ें- Priyanka Gandhi Photos: लखनऊ के सिहारी शिव मंदिर में प्रियंका गांधी ने की महाशिवरात्रि की पूजा, देखें फोटो

संबंधित समाचार